महिला समेत तीन को सर्प ने डसा, भर्ती
महिला समेत तीन को सर्प ने डसा, भर्ती
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत गुरूवार की सुबह जहरीले सर्प के काटने से महिला समेत तीन की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर टेनी गांव निवासी संतोष की 50 वर्षीय पत्नी गिरधरिया खेत मंे काम करने गई थी। तभी उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे हरदों ले गए। जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी प्रकार किशनपुर थाना क्षेत्र के अवधूतपुर गढ़ा गांव निवासी राजेश्वर का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र खेत में काम करने गया था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। जबकि गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी राधे कश्यप का 35 वर्षीय पुत्र मनोज खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
टिप्पणियाँ