,,सेवा पखवाड़ा अभियानों पर जोर,,
,,पदाधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी,,
फतेहपुर/ जेल रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा जिलापदाधिकारियों के साथ प्रथम संगठनात्मक बैठक हुई, लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक में परिचय के साथ ही संगठन द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे पार्टी के अभियानों की समीक्षा व और तेजी लाने को लेकर जिलाध्यक्ष द्वारा दिशानिर्देश दिए गए, गौरतलब हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के मध्य सम्पूर्ण पखवारे को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ,,सेवा पखवाड़ा,, में विभिन्न सामाजिक कार्यों को क्रमबद्ध अभियान के स्वरूप में बूथ स्तर तक संचालित किया जाता है,
सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के पास है, वहीं आयुष्मान भारत कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिलाउपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे व विवेक सिंह पर है इनके द्वारा उक्त सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग कर योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाया जायेगा, कार्यक्रम के क्रम में अनुसूचित बस्तियों तक भाजपा कार्यकर्ताओं को भेज सामाजिक समरसता कायम करने के अभियान की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा के साथ ही अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती व रेखा सरोज को दी गई, वहीं पार्टी के प्रमुख कार्यक्रम मन की बात जो 24 सितंम्बर को होना है की जिम्मेदारी पूर्व की भांति जिला महामंत्री नीरज सिंह व जिला मंत्री मनोज मिश्रा के पास ही रहेगी, पार्टी के महापुरुष अन्त्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय जी की 25सितम्बर को होने वाली जयंती के सफल आयोजन हो इसकी जिम्मेदारी नीरज सिंह व मनोज मिश्रा द्वारा निभाई जायेगी, वहीं स्वच्छता अभियान जो बूथ स्तर तक संचालित किया जाना है उसकी जिम्मेदारी जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल के पास रहेगी, बैठक समापन से पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा सेवा पखवाड़ा के सभी अभियानों में सभी लोगों के सहभागिता पर जोर दिया गया,श्री पाल ने कहा संगठन के कार्यक्रमों के कार्यों को सभी को लगन और निष्ठा से करना है बैठक में समस्त जिलापदाधिकारी उपस्थित रहे।।