स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान 2021 से सदर विधायक विक्रम सिंह को कायस्थ समाज के लोगों ने नवाजा!!


स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान 2021 से सदर विधायक विक्रम सिंह को कायस्थ समाज के लोगों ने नवाजा

फतेहपुर :- युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान 2021 से सदर विधायक विक्रम सिंह को कायस्थ समाज के लोगों ने नवाजा। फतेहपुर कायस्थ समाज के विवेक श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव,संजय लाला,डॉक्टर देवेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, राम जी श्रीवास्तव,संजय सिन्हा, सुजीत सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, राकेश श्रीवास्तव सहित तमाम अन्य लोगों ने सदर विधायक विक्रम सिंह को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह के रूप में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा देकर स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान 2021 से नवाजा और कहा की फतेहपुर में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी अलग जगाने का काम सदर विधायक विक्रम सिंह ने किया है।इसलिए कायस्थ समाज के युवाओं ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है।

टिप्पणियाँ